नेहरू जी के जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम शौर्य स्मारक के प्रांगण में होगा भव्य कार्यक्रम

*प्रकाशनार्थ*
*नेहरू जी के जन्म दिवस पर शौर्य स्मारक के प्रांगण में होगा* *भव्य कार्यक्रम जिसमें शामिल होंगे हज़ारों बच्चे।*


भोपाल। काॅगे्रस विधायक श्री आरिफ मसूद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, तथा शिक्षा के महत्व से अवगत कराने के लिए कई कार्यक्रम उनके कार्यकाल में ही प्रारंभ किये गए। *बाल दिवस के अवसर पर भोपाल में कार्यक्रम शौर्य स्मारक के प्रांगण में 14 नवम्बर 2019 को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा विभिन्न विद्यालयों के हज़ारों छात्र-छात्राएं लेंगे भाग।*


*इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रख्यात शायर चिंतक तथा विचारक श्री आनंद मोहन गुलजार देहलवी तथा म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी जी तथा कार्यक्रम के आयोजक मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आरिफ मसूद जी भी उपस्थित रहेंगे*


इसी श्रृंख्ला मंे बच्चों के प्रति उनका यह लगाव, स्नेह और प्यार ही था जो उनके जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कल 04 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की चिरस्थायी स्मृति को रेखांकित करने के लिए भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों द्वारा बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें पंडित नेहरू के राष्ट्र सेवा में किये गये अभूतपूर्व कार्याें के योगदान को भाषण, वाद विवाद, चित्रकला, प्रतियोगिता तथा रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए एक सांस्कृतिक मेले का आयोजन भी किया गया है।


इस कार्यक्रम के दौरान नेहरू जी के जीवन वृत्त को दर्शाने वाली एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान ललित कला, खेल, अध्ययन क्षेत्र तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।


                   भवदीय,
            *(अब्दुल नफीस)*
                निज सचिव
9425004616, 7000277242


Comments